टापरा के जंगल में दो भालू ने किया ग्रामीणों पे हमला ,घायलों का उपचार जारी

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जंगल  में तेन्दुपत्ता तोड़ने गई महिलाए भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए है| जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया| माला बालको थाना क्षेत्र के ग्राम टापरा का है जहां शनिवार को सुबह ग्रामीण महिलाऐं तेंदु पत्ता तोड़ने के लिए जंगल की ओर गए हुए थे |इसी बीच एकाएक दो जंगली भालुयों  ने उनपर टाबरतोड़ हमला कर दिया |

उक्त भिड़ंत में महिलाएं गंभीर रूप में घायल हो गई है | हमले में चंद्रमति कंवर(54)निवासी ग्राम टापरा के दोनों पैरों में भालुओं ने गहरे घाव दिए हैं,वहीं अन्य महिला फूल कंवर,पति बुधराम कंवर उम्र लगभग 60 बर्ष के बाएं जांघ में हमला कर दिया है | पुरे घटना की सुचना ग्रामीणों के द्वारा 112 को दी गई ,जिसके बाद मौके पर त्वरित रूप से आरक्षक रोहित पटेल 262, और चालक पुर्नश गवेल ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रवाना किया जहा घायलों का उपचार जारी है |

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -