झोरा घाट में 23 हाथी,किसानों की फसल रौंदी, बांधी बांध की ओर खदेड़ा गया

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  ग्राम पंचायत झोराघाट से कलाके ग्राम के बीच बीती रात 23 हाथियों का विशाल झुंड किसानों के खेतों में घुस आया। हाथियों ने धान सहित अन्य फसलों को उखाड़ते और रौंदते हुए भारी नुकसान पहुंचाया।

सूचना मिलते ही कटघोरा ब्लॉक जनपद अध्यक्ष झूलबाई कंवर, पति गोविंद सिंह कंवर ने तत्काल कटघोरा डीएफओ को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों के दल को खदेड़कर बांधी बांध की ओर भेज दिया।

जनपद अध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर ने बताया कि हाथियों के हमले से किसानों को काफी नुकसान हुआ है और कई जगह फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। अब किसानों को पुनः बुआई करनी पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

 

Latest News

ASI के वाहन से SECL का JT इंस्पेक्टर घायल,चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर

कोरबा(आधार स्तंभ) :  दीपका थाना अंतर्गत गेवरा क्षेत्र में चार पहिया वाहन की टक्कर से एसईसीएल में कार्यरत जूनियर...

More Articles Like This

- Advertisement -