जिला जेल से दिन दहाड़े चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां जिला जेल की चारदीवारी को फांद कर दिनदहाड़े चार कैदी फरार हो गए। चारों कैदी युवा अवस्था के बताए जा रहे हैं और बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में इन्हें आरोपी बनाया गया है।

अलग-अलग थाना क्षेत्र से यह चारों आरोपी जेल दाखिल कराए गए थे। इस घटनाक्रम की खबर फैलते ही जेल प्रबंधन व जिला प्रशासन सहित पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गई हैं।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक जिला जेल कोरबा में आज दोपहर 3 से 4 बजे के मध्य यह घटना घटित की गई। बताया जा रहा है कि कैदी चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राज कंवर और सरना भीकू को जेल दाखिल कराया गया था। जिले के बालको, श्यांग, सिविल लाइन थाना व रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ये आरोपी रहने वाले बताये गए हैं। इन चारों कैदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की। बताया जा रहा है कि ये सभी जेल प्रहरियों को झांसा देकर जेल की 25 फीट ऊंची दीवार संभवतः रस्सी के सहारे फांदकर फरार हो गये। जब तक जेल प्रबंधन को पता चला तब तक ये फरार हो चुके थे। जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस कोे दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहरी और उप नगरीय थाना-चैकियों को फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए मैसेज जारी किया गया। इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।

Latest News

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान, संदिग्ध युवक कैमरे में कैद

कोरबा(आधार स्तम्भ) :   शहर के रामपुर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित 26 नंबर ब्लॉक में एक संदिग्ध युवक वाहन से...

More Articles Like This

- Advertisement -