जादू-टोने से पैसा दोगुना करने का झांसा बाप-बेटे ने 5 लाख ठगे

Must Read

बलौदाबाजार (आधार स्तम्भ) :  बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में जादू-मंत्र से पैसे कई गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो अलग-अलग गांवों के लोगों से करीब 5लाख रुपए की ठगी की थी। पकड़े गए आरोपी रायपुर के खरोरा इलाके के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीनदयाल जांगड़े (66) और उसके बेटे पुरुषोत्तम जांगड़े (35) के रूप में हुई है। दोनों रायपुर के खरोरा के ग्राम धौराभाठा निवासी हैं।

आज 18 फरवरी को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पहला मामला ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव का है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साल 2022 में आरोपी दीनदयाल जांगड़े और उनके बेटे पुरुषोत्तम जांगड़े उनके घर आए। आरोपियों ने उन्हें जादू-मंत्र से पैसा कई गुना करने का प्रलोभन दिया। नोहर यादव ने 18 अक्टूबर 2022 को आरोपियों को तीन लाख रुपए कैश दे दिए, लेकिन उन्हें न तो पैसा दोगुना मिला और न ही मूल रकम वापस लौटाई गई। दूसरा मामला ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार से जुड़ा है। पराग ने पुलिस को बताया कि 2 नवंबर 2022 को इन्हीं आरोपियों ने उनके घर आकर जादू-मंत्र से पैसा बढ़ाने का झांसा दिया। इसके बाद उनसे दो लाख रुपए ले लिए गए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।

पैसे नहीं मिले तो की शिकायत

दोनों मामलों में लंबे समय तक पीड़ित आरोपियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन जब नहीं सुने तो उन्होंने पुलिस का रुख किया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पहले प्रकरण में धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया, जबकि दूसरे मामले में धमकी देने की धारा 506 भी जोड़ी गई।

खरोरा से पकड़ाए आरोपी

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर पलारी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों पीड़ितों से ठगी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए नगद जब्त किए हैं। एसपी भावना गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि जादू-टोने या पैसा दोगुना करने जैसे झांसे में न आएं और इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को

Latest News

नर्सिंग-कॉलेजों में 100% महिला-आरक्षण, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस फैसले के तीन साल बाद भी अमल नहीं…

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 100% महिला आरक्षण को असंवैधानिक करार देकर निरस्त कर दिया...

More Articles Like This

- Advertisement -