ग्राम सचिवों की समस्याओं का हुआ निराकरण, समय पर मिलेगा वेतन

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) : उप संचालक पंचायत जिला कोरबा द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत् पंचायत सचिवों की मांग/समस्याओं का निराकरण किया गया है। उप संचालक पंचायत कोरबा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में सचिवों के कार्य प्रगति अनुसार उनका माह अप्रैल एवं मई 2024 का वेतन भुगतान किया जा चुका है। सचिवों के वेतन भुगतान एक निश्चित तारीख तक किए जाने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पत्र जारी किया गया है। जनपद पंचायत से प्राप्त पे-डाटा अनुसार माह की 05 तारीख तक वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। लंबित वेतन भुगतान के विषय में जनपद पंचायतों में कार्यरत् ग्राम पंचायत सचिव जिनका पूर्व में किसी कारणवष वेतन रोका गया है, उनके लिए संबंधित जनपद पंचायतों से प्राप्त विस्तृत प्रतिवेदन के आधार पर पात्रता होने पर लंबित वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही कुल ग्राम पंचायत सचिव 187 की एरियर्स राशि 04 करोड़ 76 लाख 29 हजार 625 रूपए का भुगतान कर दिया गया है। 

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -