ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले की घटना सामने आई। अचानक हुए हमले में दो महिलाएं मूल्यारो बाई 50 वर्ष व समारी बाई जख्मी हो गईं। इनके शरीर के अलग-अलग हिस्से में कुछ गहरे और कुछ मामूली जख्म आये हैं। घटना के बाद दोनों को तत्काल शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए क्षेत्र का जायजा लिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। जंगल से लगे इलाकों में रहने वाले लोगों को वन क्षेत्र में आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -