गौमांस के साथ पकड़ाने वाला व्यक्ति निकला मोची, पुलिस ने किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : दो दिन पहले गौमांस के साथ पकड़ा गया व्यक्ति निकला मोची। उरगा पुलिस ने पूछताछ कर किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। गौसेवक संस्थाओं ने नहीं लिए संज्ञान।

गत 26 जून की रात को एक व्यक्ति द्वारा गौमांस काटकर ले जाया जा रहा था जिसे सरगबुंदिया के लोगों द्वारा पकड़कर उरगा पुलिस के हवाले किया गया था। जिसका नाम अली असगर बताया गया था किंतु उसका असली नाम आलेख अजगले है जिसने अपनी जाति मोची बताया है।

बताया जा रहा है कि पहंदा समपार फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक गाय की मौत हो गई थी। जिसे वहाँ से हटाने के लिए रेलवे कर्मचारियों द्वारा कोरबा के आलेख अजगले नामक व्यक्ति को बुलाया गया था। किंतु उसके द्वारा गाय को हटाने के बजाय गाय के शव को क्षत विक्षत करके उसके मांस को काटकर ले जाया जा रहा था। बाकी का बचा हुआ हड्डी औऱ मांस के लोथड़ों को वहीं छोड़ दिया गया था। मांस के टुकड़ों को को प्लास्टिक के थैले में भर कर ले जाने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था यह साफ नहीं हो पाया। इसके लिए गौ सेवक संस्थानों को संज्ञान लेने की आवश्यकता थी ताकि वास्तविकता सामने आ सके किंतु कोई भी गौसेवक सामने नहीं आया। शिकायतकर्ता नहीं होने की वजह से उरगा थाना द्वारा आलेख अजगले के ऊपर सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

Latest News

ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा का माल बरामद

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने चोरी करने...

More Articles Like This

- Advertisement -