गलती से कॉल लगा,आधी रात ससुराल में बवाल,हाथ-पैर पकड़कर जीजा को मारा-पीटा

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  आधी रात के बाद एक मोबाइल कॉल गलती से रिश्तेदार महिला को लग जाने के बाद ससुराल में ऐसा बखेड़ा हुआ कि जीजा का हाथ-पैर पकड़वाकर साले ने बांस के डंडे से बेदम पीटा। दूसरे पक्ष ने जीजा पर गाली-गलौज, मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया है।

करतला थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरेना मड़वारानी का निवासी राजेश दास महंत 42 वर्ष वर्तमान में अपनी ससुराल ग्राम कछार थाना करतला में रहकर ट्रेलर चालक का काम करता है। 29 जून की अलसुबह करीब 4 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए अपने साथी महेंद्र राजपूत को फोन लगा रहा था, लेकिन कॉल गलती से उसकी पत्नी की भाभी बिंद्रो बाई के मोबाइल पर लग गया, तब उसने तत्काल कॉल काट दिया। कुछ देर बाद उसका साला देवगुन दास, सास दिल कुंवर बाई और बिंद्रो बाई उसके पास पहुंचे और कॉल को लेकर उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए विवाद करने लगे, समझाने के बावजूद वे नहीं माने। देवगुन दास ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बांस के डंडे से पीटा। इस दौरान उसकी पत्नी देवकी बाई, सास और बिंद्रो बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए, जिससे वह बच नहीं सका।

मारपीट में उसके सिर, दोनों पैरों के टखनों और बाएं हाथ की कोहनी में चोटें आईं।

देवगुन दास, दिल कुंवर बाई, देवकी बाई, बिंद्रो बाई के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है

👉🏻 साले ने भी जीजा के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

वहीं, दूसरे पक्ष से साला देवगुन दास पिता किर्तन दास ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि, 30 जून की तड़के करीब 3 बजे वह पेशाब करने के लिए उठा था और आकर कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान परछी में सोते हुए भाभी बिन्द्रों बाई मोबाइल देख रही थी। लगभग रात्रि 3.30 बजे भाभी के मोबाईल का घंटी बजा तो उसने अपने आंख को किनारे करके देखा तो जीजा राजेश दास का कॉल था। भाभी को बोला इतने रात में तुम्‍हारे हीरो का फोन आ रहा है जाओ, तब भाभी बोली इतने रात को वह फोन कर रहा है, चलो जाकर पूछते हैं और मां दिल कुंवर बाई को भाभी जगाई फिर भाभी और मां दोनों राजेश दास के पास गये।

उनके पीछे साला देवगुन भी पहुंचा। पूछने पर राजेश दास बोला गलती से लग गया होगा, मैं किसी और को फोन लगा रहा था। तब देवगुन ने जीजा राजेश दास को बोला एक बार गलती से फोन लग जाता है, बार-बार थोड़ी लगता है। इतने में जीजा राजेश दास ने, तुम कौन होते हो बोलने वाले, गाली- गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्‍का से मारपीट किया है और पूरे परिवार को जान सहीत खत्‍म कर दूंगा कहते हुए देवगुन के गला को दबाने लगा। तीनों मिलकर राजेश से छुड़ाए। साला-जीजा के बीच हाथापाई होने लगा और दोनों जमीन पर गिर गये। बाद में देवगुन कमरे में जाकर अंदर से बंद हो गया, लेकिन राजेश बाहर से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिस ने देवगुन दास की रिपोर्ट पर राजेश दास के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 351(3) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया है।

 

 

 

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -