गंदी हरकत की शिकायत के बाद नपे प्रधानपाठक और शिक्षक…

Must Read

राजनांदगांव (आधार स्तंभ) :  ब्लॉक के मोहबा प्राथमिक स्कूल में घटी एक शर्मनाक घटना ने पूरे शिक्षा विभाग की साख पर सवालिया निशान खड़े कर दिया है। स्कूल के प्रधानपाठक नेतराम वर्मा पर छात्राओं से अश्लील हरकत, आपत्तिजनक फोटो दिखाने व बैड टच जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं, सहायक शिक्षक डीसम तिवारी पर पूरे मामले को दबाने का आरोप सिद्ध होने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रधानपाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है। मामले जानकारी तब हुई जब कुछ छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों को यह असामान्य लगा और जब उन्होंने बच्चों से कारण पूछा तो बच्चियों ने जो बताया, उसने सबको झकझोर कर रख दिया। बच्चियों ने बताया कि प्रधानपाठक उन्हें अपने कमरे में बुलाकर अश्लील फोटो दिखाता था और उनके साथ अनुचित व्यवहार करता था।

6 अगस्त को पालक समिति की बैठक में अभिभावकों ने इस विषय को उठाया. आक्रोशित पालकों ने 7 अगस्त को बीईओ कार्यालय में लिखित शिकायत की, जिसके बाद संकुल समन्वयक द्वारा जांच कर रिपोर्ट डीईओ को सौंपी गई।

Latest News

दीवार पर खून के छींटे, बिस्तर पर महिला की लाश… पति गायब

बलौदाबाजार(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है भाटापारा ग्रामीण...

More Articles Like This

- Advertisement -