खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, डूबने से हुई मौत…परिवार में पसरा मातम

Must Read

सक्ती/मल्दा(आधार स्तंभ) :  सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पीछे खेलते समय डेढ़ साल के मासूम शिवांश कश्यप की पानी भरी डबरी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मल्दा गांव निवासी कृष्ण कुमार कश्यप का डेढ़ साल का बेटा शिवांश अन्य बच्चों के साथ घर के पीछे खेल रहा था। इस दौरान घर के सभी सदस्य अंदर थे। खेलते-खेलते शिवांश डबरी में गिर पड़ा और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर हसौद पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -