खूंटाघाट जलाशय में पिकनिक मनाने आया युवक लापता, सर्च ऑपरेशन सुबह फिर शुरू होगा

Must Read
रतनपुर (आधार स्तंभ)खूंटाघाट जलाशय में बुधवार शाम पिकनिक मनाने पहुंचे कोरबा निवासी एक युवक के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

जानकारी के अनुसार, दीपका सुभाषनगर, कोरबा निवासी विशाल मानकर (26 वर्ष) पिता कन्हैया मानकर अपने पांच दोस्तों के साथ दोपहर में खूंटाघाट डेम पिकनिक मनाने आया था। दोस्तों के साथ खाना बनाने और खाने के बाद सभी नहाने के लिए जलाशय में उतरे। नहाने के बाद पांच दोस्त किनारे आ गए, लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं आया।

दोस्तों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू करने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Latest News

BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी युवती, कार जब्त; बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  एक कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ...

More Articles Like This

- Advertisement -