कोरबा में सड़क को लेकर सियासी संग्राम: भूख हड़ताल या पब्लिक स्टंट? आमने-सामने कांग्रेस–बीजेपी पार्षद

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक की जर्जर स्थिति को लेकर सियासत गरमा गई है। सड़क की बदहाल हालत के विरोध में कांग्रेसी युवा नेता एवं पार्षद नवीन कुकरेजा आज भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि सड़क का जल्द से जल्द नवनिर्माण किया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी पार्षद ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल जनहित नहीं बल्कि एक “पब्लिक स्टंट” है। बीजेपी पार्षद का आरोप है कि सड़क निर्माण का टेंडर पहले ही हो चुका है और इसकी जानकारी होने के बावजूद कांग्रेस पार्षद अब राजनीति चमकाने और जनता से वाहवाही लूटने के लिए भूख हड़ताल का नाटक कर रहे हैं।

बीजेपी पार्षद ने कहा कि अगर वास्तव में पार्षद को जनता की चिंता थी, तो वे पहले क्यों नहीं सामने आए? अब जब काम की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तब श्रेय लेने की होड़ में यह सब किया जा रहा है।

इधर, खबर लिखे जाने तक भूख हड़ताल के मंच पर पार्षद नवीन कुकरेजा के साथ अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी पहुंच रहे हैं और समर्थन जता रहे हैं। मौके पर स्थिति पर प्रशासन की भी नजर बनी हुई है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -