कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे अगुवा कर उसकी हत्या व दुष्कर्म करने की घटना ने जिले भर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की कार्रवाई में बच्ची के 19 अक्टूबर को लापता होने के चौथे दिन गांव में श्मशान से मासूम की लाश बरामद हुई और इसके 12 घण्टे के भीतर फरार आरोपी बांगो क्षेत्र के जंगल से पकड़ा गया। उस पर रजगामार की जनता तो अपना उबाल नहीं उड़ेल पाई किन्तु कोर्ट में वकीलों ने जरूर धुन दिया। आरोपी जेल में है जिसे शीघ्र सुनवाई कर फांसी देने की मांग ने जोर पकड़ा।

मासूम को श्रद्धांजलि और आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर जगह-जगह कैंडल मार्च निकाल कर रोष जाहिर किया गया। एक संस्था ने भी पिछले दिनों टीपी नगर चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जिसमें कई संगठन के लोग जुड़े। इन्हीं में शामिल भाजपा नेत्री ने भी अपनी श्रद्धांजली अर्पित की और मीडिया के समक्ष कैमरे में अपना ग़ुस्सा जाहिर करते आरोपी को जमकर कोसा व संस्कारों को बढ़ाने पर जोर दिया। उनके हर अल्फाज सही थे लेकिन अपनी रौ में वे ऐसा कुछ कह गईं कि जो भी सुन रहा है, थू-थू करते हुए उनके सोच पर सवाल उठा रहा है। विरोध में शब्दों की मर्यादा उन्होंने भंग की, जिसके लिए लोगों में नाराजगी है। उन्होंने अपना परिचय कविता सोनी, कोरबा के रूप में दिया। वे भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य, कोरबा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर सोशल मीडिया व लोगों में परिचित हैं।

Latest News

कोरबा में अम्बेडकर टंडन पर एक और FIR दर्ज, 27.90 लाख की धोखाधड़ी के आरोप के बाद धमकी

कोरबा(आधार स्तंभ) : 27.90 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी रहे दीपक टंडन उर्फ अम्बेडकर के...

More Articles Like This

- Advertisement -