कोरबा जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अभी तक मौके पर नहीं पहुंची पुलिस

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के सुपा तराई क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह एक दुखद घटना घटी। एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई।

गांव वालों ने बताया कि प्रेमी जोड़ा कहां से आया था, इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है, लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।

इस घटना के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के कारणों का पता लगाने और आगे की कार्रवाई करने के लिए पुलिस जांच शुरू करेगी।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -