कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक…

Must Read

कोंडागांव/फरसगांव :  फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम एक युवक पर उसके बड़े भाई द्वारा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटपाड निवासी सलीम पटेल (24 वर्ष), पिता कुशल पटेल, अपनी मां रामोतीन पटेल के साथ घर में भोजन कर रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई जितेंद्र पटेल वहां पहुंचा और कथित तौर पर कुल्हाड़ी से सलीम पर हमला कर दिया। हमले में सलीम के सिर, पीठ और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं।

बीच-बचाव करने के दौरान उसकी मां रामोतीन पटेल भी घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कोटपाड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल सलीम पटेल को 112 एंबुलेंस की सहायता से रात करीब 8:30 बजे फरसगांव अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -