कसईनाला में बहकर एक अधेड़ हुआ लापता, नाला पार कर लौटते वक्त की घटना

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  लगातार बारिश के कारण कोरबा जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों के सहायक नाले भी उफान पर हैं। इसी में शामिल कसईनाला में बहकर एक अधेड़ लापता हो गया है। उसकी तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।

सूचनाओं के मुताबिक कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी के आश्रित ग्राम जटाँगपुर का रहने वाला बंधुराम विश्वकर्मा उम्र लगभग 55 वर्ष सोमवार को सुबह करीब 9:30 बजे कसईनाला पार करते वक्त बहाव में बह गया। ग्रामीणों के बताए अनुसार वह अपने भतीजा प्यारेलाल और पड़ोसी दामाद के साथ जटाँगपुर के इस पार से कसईनाला को पार कर उस पार गया हुआ था। गांव में चर्चा है कि यह तीनों उस पर शराब पीने गए थे और वापस लौटते वक्त कि यह घटना हो गई। दूसरी तरफ, कटघोरा थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराते हुए बताया गया है कि मछली मारते वक्त बंधु राम विश्वकर्मा तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से बंधु राम की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि आज समाचार लिखे जाने तक बन्धुराम का कुछ पता नहीं चल सका है।

कटघोरा टीआई मोतीलाल पटेल ने बताया कि बंधु राम की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त हुई है, तलाश की जा रही है। कसईनाला आगे जाकर अहिरन नदी में समाहित हो जाता है जिसके कारण जल स्तर काफी ज्यादा और तेज बहाव होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

Latest News

पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही...

More Articles Like This

- Advertisement -