कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा में कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर वसंत ने उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं। देश के महानायकों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर उनके दिखाए पथ पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

कार्यक्रम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत , निगमायुक्त , अपर कलेक्ट सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -