करूमौहा जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मौत बनी रहस्य

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के करूमौहा ग्राम स्थित घने जंगल में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परदेसी (22 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद रजगामार चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, इस तरह की घटना पहले कभी सामने नहीं आई, जिससे लोग सहमे हुए हैं।

रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Latest News

शराब पीने की झूठी FIR दर्ज की थाना में,दुकानदार को ही शराबी बना दिया…

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  प्राय: कई थानों में थानेदार की नाक के नीचे उनके सीधेपन और भरोसे का फायदा उठाकर,...

More Articles Like This

- Advertisement -