करंट लगने से हुई बचें की मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले में करंट लगने से 3 साल के बच्ची की मौत हो गई। घर के अंदर बच्ची खेल रही थी, तभी बिजली मीटर से निकले तार की चपेट में आ गई। हाथ में करंट लगने के बाद तार पेट पर जा गिरा। जिससे हाथ-पेट जल गए। घटना राजगामार चौकी के केसला गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाला महेश दास अभी केसला गांव में किराए के मकान पर रह रहा है। रोजी मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि, महेश काम पर गया था। उसकी पत्नी घर पर काम कर रही थी। इस दौरान बेटी अंजली घर के अंदर खेल रही थी।

 - Dainik Bhaskar

पेट और हाथ जला

इस दौरान अचानक कमरे में लगे बिजली मीटर से निकले तार की चपेट में आ गई। हाथ में करंट लगने के बाद तार पेट पर जा गिरा। इस दौरान पेट और हाथ जल गए। जब मां कमरे के अंदर पहुंची, तो बच्ची को गिरा देख चीख-पुकार मचाने लगी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

अंजली उनकी इकलौती बेटी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि, जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

Latest News

धर्म बदलने दबाव बनाती थी पत्नी, हाईकोर्ट ने इस कृत्य को बताया क्रूरता, तलाक किया मंजूर…

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वैवाहिक जीवन में किसी भी जीवनसाथी...

More Articles Like This

- Advertisement -