कनबेरी गांव में 25 वर्षीय का शव घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ पर गमछे से लटका मिला पुलिस ने की आत्महत्या की पुष्टि की

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के कनबेरी गांव में 25 वर्षीय शंकर सिंह का शव घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ पर गमछे से लटका मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए प्रेमिका और उसके परिजनों पर शादी से इनकार कर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार शंकर 17 जून की सुबह काम के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मोबाइल पर कॉल करने पर घंटी बजती रही, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। 18 जून को गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर 19 जून की रात उसका शव बरामद किया।

मां ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक की मां नोराबाई रोहिदास ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि शंकर का पिछले चार साल से रिश्ते की युवती से प्रेम संबंध था। शादी का प्रस्ताव लेकर वे युवती के घर भी गई थीं, लेकिन युवती और उसके परिजनों ने रिश्ता ठुकरा दिया। इसके बाद शंकर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से एक दिन पहले युवती के परिजन घर आए थे और शंकर को जान से मारने की धमकी दी थी। उनका कहना है कि शव पर चोट और खरोंच के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका है। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है। मामले की जांच फोरेंसिक टीम की मदद से की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -