उड़ीसा से गांजा खरीदकर रायगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में सप्लाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

Must Read

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सदानंद भाट निवासी महेशपुर बागबहरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इसी मामले में दो आरोपी श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान को कार में गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा गया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सदानंद भाट और रामकुमार को गांजा सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बताया था, जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

गिरफ्तार आरोपी- सदानंद भाट पिता काशी उम्र 34 वर्ष साकिन महेशपुर थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग. क्या था पूरा मामला : गुप्त चेंबर में छिपाकर की जाती थी गांजा तस्करी मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है।

सूचना पर 01 मार्च 2026 को थाना लैलूंगा और साइबर टीम ने पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की। संदिग्ध मारुति सुजुकी रिट्ज कार (CG-13-UG-9683) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया। तलाशी के दौरान कार के दरवाजों और बैक लाइट में बनाए गए गुप्त चेंबर से कुल 29.115 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसमें 19.033 किलो श्रवण निषाद और 10.082 किलो महेन्द्र चौहान के कब्जे से मिला। साथ ही कार और दो मोबाइल  फोन भी जब्त किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि रामकुमार कुजूर द्वारा उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो पर 10 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था। आरोपी गांजा लाकर उसे छिपाकर सप्लाई करने जा रहे थे। वहीं फरार आरोपी सदानंद भाट और रामकुमार कुजूर इस पूरे नेटवर्क के मुख्य कड़ी के रूप में सामने आए, जो उड़ीसा से गांजा खरीदकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई की व्यवस्था करते थे। फरारी के दौरान सदानंद भाट लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसे 19 अप्रैल को हिरासत में लिया गया।

पकड़े गए आरोपी सदानंद भाट से पूछताछ में उसने अपने साथी रामकुमार के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर बिक्री हेतु भेजना स्वीकार किया है। पुलिस ने गवाहों के समक्ष उसका मेमोरेंडम कथन लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। मामले में एक अन्य आरोपी रामकुमार कुजूर फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -