आवश्यक सूचना :रिसदा चौक से लालघाट चेक पोस्ट निर्माण कार्य के दौरान सड़क मार्ग रहेगा अवरूद्ध…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा रिसदा चौक से लालघाट चेक पोस्ट तक ड्रेनेज सुधार कार्य के दौरान 21 जुलाई से 24 जुलाई तक सड़क मार्ग अवरूद्ध रहेगा। कार्यस्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए ड्रेनेज कार्य के चलते मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होगा।

जिला परिवहन, कोरबा की अनुमति अनुसार मार्ग पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। बालको प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि सभी शर्तों का पालन करते हुए ड्रेनेज सुधार कार्य समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से पूरा किया जाएगा तथा कार्य उपरांत मार्ग का तत्काल पुनर्निर्माण किया जाएगा।

बालको हमेशा क्षेत्रीय विकास, अधोसंरचना सुधार और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करता रहा है। नागरिकों से अनुरोध है कि कार्य अवधि के दौरान असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -