आरक्षक ललिता के SI चयन से गांव में हर्ष

Must Read

कोरबा, कोरबी चोटिया (आधार स्तंभ) :  ललिता मरावी पति लीलाराम खुशराम निवासी ग्राम पंचायत खोडरी (तुमान ) का पुलिस मुख्यालय रायपुर (पीएचक्यू ) द्वारा सब इंस्पेक्टर व सूबेदार भर्ती परीक्षा 2021 के जारी परिणाम में चयन हुआ है। उनकी स्कूल शिक्षा तुमान खोडरी प्राथमिक एवं हाई स्कूल से हुई है।

उच्च शिक्षा पीजी कॉलेज कोरबा से की है। उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम में सूबेदार का पद प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटी हमेशा से पढ़ने- लिखने में होनहार रही है, तथा अपने माता-पिता को आदर्श मानकर चली। ललिता मरावी वर्तमान में महिला आरक्षक के पद पर सिविल लाइन रामपुर कोरबा में पदस्थ हैं। नौकरी में रहते हुए इस मुकाम को हासिल की और अपने और माता-पिता के साथ ही साथ अपने गांव और शहर का नाम रोशन किया है। ग्रामवासियों में भी हर्ष का माहौल है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -