आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Must Read

 

सक्ती (आधार स्तंभ) : राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बीरभांठा निवासी मृतक स्व.श्री रामेश्वर सिदार का तेलीन तालाब के पानी में डुबने के कारण मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री संतराम सिदार, पिता श्री दरस राम सिदार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -