अफसरों को नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने धमकाया, FIR दर्ज…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :   तिल्दा नेवरा में खनिज विभाग के अधिकारियों से बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आखिरकार पालिका अध्यक्ष के पति पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो को संज्ञान में लेते हुए खनिज विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर की गई है। उसने, अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए अधिकारी कर्मचारियों को धमकाया था। भाजपा समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष के पति डॉ. खुमान वर्मा पर जांच करने पहुंचे अधिकारियों को सरेआम धमकाने का आरोप है।

खनिज विभाग के अफसरों ने वायरल वीडियो को सबूत बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अध्यक्ष पति और उनके साथियों द्वारा खनिज अधिकारियों के साथ तीखी बहस, भद्दी गाली-गलौज और उन्हें सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना क्षेत्र में चल रहे अवैध मुरूम/रेत उत्खनन की जांच के दौरान की है। जब खनिज विभाग की टीम मौके पर कार्रवाई करने और गाड़ियों को जब्त करने पहुंची, तब सत्ता पक्ष से जुड़े रसूखदारों ने कथित तौर पर अधिकारियों के काम में बाधा डाली और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम और वायरल वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है। शासकीय कार्य में बाधा डालने और लोक सेवकों को धमकाने की धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधि का संरक्षण, पद का रौब दिखाते हुए जांच अधिकारी को जांच न करने की...

बरपाली (आधार स्तंभ) : वर्तमान में कई सारे पंचायतों में शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की...

More Articles Like This

- Advertisement -