अफसरों का ग्रुप सरकारी गेस्ट हाउस में कर रहे थे शराब पार्टी, मंत्री ने एसपी को मिलाया फोन, हड़कंप…

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  सरकारी गेस्ट हाउस में DSPM प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन) के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसर शराब पीते पकड़ाए हैं। उनकी शराब पार्टी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। मौके से बीयर की बोतलें और शराब की बोतल मिली है। इसी गेस्ट हाउस में बीजेपी नेताओं की मीटिंग थी, तब कार्यकर्ताओं को कमरे में सिगरेट का धुआं भरा दिखा। उन्होंने इसकी सूचना मंत्री लखनलाल देवांगन को दी।

मंत्री ने एमपी को कॉल कर अधिकारियों पर कार्रवाई करने कहा है। एमडी ने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। दरअसल, शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरबा दौरे पर थे, उनसे मिलने के लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी VIP गेस्ट हाउस पहुंचे थे।इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं को गेस्ट हाउस के कमरे से तेज आवाज आने और सिगरेट की गंध आ रही थी।

मौके पर DSPM प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसर शराब पीते पकड़ाए। कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को सूचना दी कि, रेस्टहाउस के वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब पार्टी कर रहे हैं। इस पर लखनलाल देवांगन ने तत्काल कंपनी के एमडी एसके कटियार से कॉल पर बात की।

Latest News

जमीन अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, अधिकारियों को लौटना पड़ा बैरंग

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटबितला (बरीडीह) में एक निजी पावर प्लांट द्वारा प्रस्तावित भूमि...

More Articles Like This

- Advertisement -