अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल के अगुआ कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

छह महीने से वेतन, सुरक्षा सहित अन्य समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रहे श्रमिकों का आरोप है कि बार-बार हड़ताल और मांगों के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार श्रमिकों ने जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद उनके नेतृत्व में ग्रामीणों और श्रमिकों ने मंगलवार को गेवरा खदान पहुंचकर काम बंद करा दिया। इस बीच एसईसीएल व पीएनसी के अधिकारियों ने मौके पर आकर वार्ता का आश्वासन दिया।

इधर दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक चले हड़ताल के बाद दीपका थाना में एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी घनाराम सूर्यवंशी ने कम्पनी में अनाधिकृत प्रवेश कर हंगामा करने व कार्य में बाधा उत्पन्न करने की लिखित शिकायत कर कार्रवाई का आग्रह किया। पुलिस ने निर्देशानुसार शिकायत के आधार पर पूर्व जिला पँचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, युकां नेता कमलेश कुमार प्रजापति, कोरबा सांसद प्रतिनिधि सेत मसीह, बांकीमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास व अन्य के विरुद्ध धारा 329(2), 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Latest News

कोरबा के हरियाणा जलेबी के दुकान एक्सपायरी डेट के सामान की किया जा रहा बिक्री,सवाल किया तो ग्राहक को धमकाता दिखा दुकान संचालक

कोरबा(आधार स्तंभ) :  खाद्य पदार्थों के विक्रय की दुकानों में एक्सपायरी डेट के सामान बेचे जाने का मामला अक्सर...

More Articles Like This

- Advertisement -