अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर मौके पर हुई मौत…

Must Read

जांजगीर चांपा(आधार स्तंभ) : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक उछलकर नहर में जा गिरा और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पनगाव निवासी रमेश रत्नाकर अपने गांव पनगांव से बाइक में सवार होकर अपनी मौसी नावागढ़ ब्लॉक के सेमरा जा रहा था, जैसे ही सैमरा के कारीमाटी के नहर के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे रमेश रत्नाकर नहर में जा गिरा, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

हादसे की सुचना नवागढ़ थाना में दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजवाया है। पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है।

 

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -