तेंदुए का आतंक, शिक्षक के घर में घुसा, तीन घंटे बाद भागा

Must Read

कांकेर।’ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक है। मंगलवार की रात एक शिक्षक के घर में घुस गया। सामान के पीछे छिपकर बैठा रहा। करीब 3 घंटे बाद जंगल की तरफ भाग गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ 2 दिन में 3 अलग-अलग जगहों पर दिखा है। मामला कांकेर और सरोना रेंज का है।

इसके अलावा 4 मार्च की रात भी तेंदुआ मुर्गे का शिकार कर भाग गया था। इसके अलावा 3 मार्च को वेटनरी डॉक्टर के घर में घुसा। आंगन में बंधे पालतू कुत्ते पर हमला किया। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ दीवार पर चढ़ते दिख रहा है। 2024 में 3 बच्चों पर भी अटैक कर चुका है, जिसमें एक की जान चली गई है।

Latest News

चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत...

More Articles Like This

- Advertisement -