स्वच्छता दीदियों को मिलेगा वीक-ऑफ..मेयर का पहला फैसला

Must Read

धमतरी।’ छत्तीसगढ़ के 3 नगर निगम में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जगदलपुर में संजय पांडेय, दुर्ग में अल्का बाघमार और धमतरी में जगदीश रामू रोहरा ने मेयर पद की शपथ ली। धमतरी में रोहरा ने मेयर के रूप में पहले फैसले पर साइन भी की। यह फैसला स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश देने का था।

धमतरी के इंडोर स्टेडियम में मेयर के साथ 40 पार्षदों का भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इनमें 27 भाजपा, 8 कांग्रेस और 5 निर्दलीय पार्षद शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ की गई। वहीं रोहरा ने गंगाजल छिड़ककर मेयर चेंबर में एंट्री ली।

Latest News

बस्तर में नकली नोट खप रहा, हाट बाजार व्यापारी बैंक पहुंचा तब हुआ खुलासा…

जगदलपुर (आधार स्तम्भ) :  बस्तर के बाजारों में 500 रुपए के नकली नोट पहुंचने का मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -