घर में घुसा सांप…महिला हुई कैद:दरवाजे पर 4 फीट का करैत कुंडली मारकर बैठा

Must Read

कोरबा।’ जिले के रजगामार क्षेत्र की ओमपुर बस्ती में सूरज कुमार के घर में रात करीब 10 बजे करैत सांप घुस गया। सांप दरवाजे पर कुंडली मारकर बैठ गया। महिला कमरे से बाहर नहीं निकल पाई।

उसने अपनी सुरक्षा के लिए डंडा लेकर कमरे के एक कोने में शरण ली। सूरज और पड़ोसियों ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी।

स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप की लंबाई लगभग 4 फीट थी। इसे बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

स्थानीय निवासी रवि कुमार मानिकपुरी के अनुसार, इस इलाके में पहले भी कई बार इस प्रजाति के सांप देखे गए हैं। हालांकि, अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि अहिराज सांप विषैला होता है। इसके काटने से बचने की संभावना कम होती है। लेकिन यह सांप बिना छेड़छाड़ के हमला नहीं करता। मौसम परिवर्तन के कारण अब सांपों का निकलना शुरू हो गया है।

Latest News

अपनी नाकामी को छुपाने पत्रकार को बना दिया मुख्य आरोपी, रायगढ़ पुलिस की भूमिका संदेहास्पद, बाबा सत्यनारायण पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला मुख्य आरोपी...

कोरबा/रायगढ़ (आधार स्तंभ) : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रायगढ़ पुलिस ने की गलत कार्यवाही, मुख्य आरोपी को...

More Articles Like This

- Advertisement -