सक्ती पुलिस की व्यापारियों से अपील – सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करें

Must Read

सक्ती, 25 मार्च 2025। जिले में अपराध रोकथाम और जांच प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए सक्ती पुलिस ने व्यापारियों और संस्थानों से सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करने की अपील की है।

पुलिस ने कहा कि कई अपराध अनुसंधान मामलों में पाया गया है कि दुकानों और प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे बंद रहते हैं या रिकॉर्डिंग नहीं होती, जिससे जांच में कठिनाई आती है। इस समस्या को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों को कैमरों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

महत्वपूर्ण दिशानिर्देश:

🔹 कैमरे चालू और सही दिशा में हों।
🔹 रिकॉर्डिंग चालू रहे और बैकअप स्टोरेज सही से काम करे।
🔹 बिजली कटने पर भी रिकॉर्डिंग जारी रखने के लिए यूपीएस/इन्वर्टर का प्रबंध करें।
🔹 सीसीटीवी के लेंस साफ रखें और कम रोशनी में भी क्वालिटी जांचें।
🔹 डेटा कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखें

Latest News

मेसर्स राजेश्वर एसोसिएट्स प्रतिबंधित, निगम के टेंडरों में एक साल तक भाग नहीं ले सकेगी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  नगर पालिक निगम ने निर्माण ठेका कम्पनी राजेश्वर एसोसिएट्स, राताखार को एक साल के लिए प्रतिबंधित...

More Articles Like This

- Advertisement -