प्रॉक्सी संगठन ने कठुआ एनकाउंटर की जिम्मेदारी ली, सर्चिंग जारी

Must Read

कठुआ : जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के राजबाग में 27 मार्च से चल रहे एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए हैं। गोलीबारी में सुरक्षाबलों के 3 जवान भी शहीद हुए हैं। ये जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के जवान हैं। कल ये जवान घायल हुए थे, आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शहीद जवानों में तारिक अहमद, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह शामिल हैं। इन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज (JMC) रेफर किया गया था। जम्मू-कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के इन जवानों को पेट में गोली लगी थी। DSP धीरज सिंह समेत 4 अन्य घायलों का इलाज उधमपुर में सेना के अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक राजबाग के घाटी जुथाना इलाके के जखोले गांव में सुरक्षाबलों को करीब 9 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरने के लिए जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। गोलीबारी में 7 जवान घायल हुए थे।

जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने पुलिस पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों ने दोबारा सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है। सेना, BSF, CRPF और SOG की जॉइंट टीम थर्मल इमेजिंग, ड्रोन, हेलिकॉप्टर, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Latest News

5 उद्योगों पर 13.96 लाख का जुर्माना सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही, निरीक्षण में मिला नियमों का उल्लंघन

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) : रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों...

More Articles Like This

- Advertisement -