साइबर ठगी करने वाले आरोपियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नाइजीरियन समेत 62 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत 62 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 3 नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल हैं. यह कार्रवाई म्यूल बैंक अकाउंट धारकों, ब्रोकरों और ठगी करने वालों के खिलाफ की गई है. इस ऑपरेशन में लगभग 100 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 20 से अधिक टीमों ने राजस्थान, ओडिशा, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद सहित 40 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा है. प्रदेश में साइबर अपराध के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

Latest News

ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा का माल बरामद

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने चोरी करने...

More Articles Like This

- Advertisement -