कोरबा: एसडीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप, सरपंच और भाजपा नेता ने कलेक्टर से की शिकायत

Must Read

कोरबा। कोरबा जिले के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग में पदस्थ एसडीओ पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया है। ग्राम पंचायत तिलकेजा के सरपंच और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपते हुए एसडीओ को तत्काल प्रभार से हटाने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या है मामला?

शिकायत पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत तिलकेजा में 15वें वित्त आयोग के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया था। इन कार्यों का इस्टीमेट तैयार करने के लिए संबंधित इंजीनियर ने स्थल निरीक्षण किया और आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस्टीमेट तैयार कर दिया। इंजीनियर ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कर दिए, लेकिन प्रभारी एसडीओ ने इस्टीमेट पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एसडीओ ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने और तकनीकी स्वीकृति देने के बदले दो प्रतिशत रिश्वत की मांग की। जब पंचायत प्रतिनिधियों ने इस राशि का भुगतान करने से इनकार किया, तो एसडीओ ने कार्यों की स्वीकृति देने से साफ मना कर दिया।

Latest News

आग लगने से मची हड़कम्प,कंडम गाड़ियां खाक हुईं

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के...

More Articles Like This

- Advertisement -