टी.पी. नगर और रताखार में चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, वाहन चालकों में हड़कंप

Must Read

कोरबा। शहर में अवैध पार्किंग की बढ़ती समस्या पर कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए टी.पी. नगर एवं रताखार क्षेत्र में “नो पार्किंग” स्थलों पर खड़े 50 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल ₹15,000 समन शुल्क वसूला।

कोरबा पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इन इलाकों में लोग नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन “नो पार्किंग” क्षेत्र में खड़ा कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने दो दिन पूर्व से अभियान की शुरुआत की, जो अब भी जारी है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इसी प्रकार की सघन कार्रवाई की जाएगी। “नो पार्किंग” में वाहन खड़ा करना यातायात नियमों का उल्लंघन है और इसके खिलाफ अब सख्ती बरती जाएगी।

Latest News

ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा का माल बरामद

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने चोरी करने...

More Articles Like This

- Advertisement -