कोरबा : खेत में मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Must Read

कोरबा। जिले के साजापानी गांव के जंगल में एक खेत से नर कंकाल बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जबकि पास रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने मृतक की पहचान बुधवार सिंह (40) पिता साहेततर मांझी के रूप में की है, जो चुनाव से चार दिन पहले लापता हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सिंह मजदूरी करता था और नशे का आदी था। उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, जिससे उसका एक बेटा है, जो मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है। वहीं, उसकी दूसरी पत्नी दो महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके कारण वह अकेले रह रहा था।

Latest News

ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा का माल बरामद

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने चोरी करने...

More Articles Like This

- Advertisement -