KORBA में छूही खदान धंसने से महिला की मौत, बाल- बाल बची दूसरी महिला बची

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में एक दुखद घटना घटित हुई। यहां दो महिलाएं अपने घर की पुताई करने के लिए पास की छुही खदान में छुही निकालने गई थीं। इसी दौरान छुही खदान भर भराकर सीधे एक महिला के ऊपर आ गिरी, जिससे महिला दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला बाल-बाल बच गई।

मृतक महिला की पहचान उत्तरा बाई राठिया (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम चिर्रा की निवासी थीं। वह अपने पति हरिहर सिंह राठिया के साथ रहती थीं। घटना के समय वह अपनी एक परिचित महिला रजती बाई महंत के साथ छुही निकालने गई थीं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से खुदाई कर उत्तरा बाई के शव को बाहर निकाला। मामले में वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest News

कोरबा जिला खासकर नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों नेम और फेम की राजनीति, सामान्य सभा में उठ चुका है मुद्दा, कांग्रेस के नक्शे...

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिला खासकर नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों नेम और फेम की राजनीति खूब हो...

More Articles Like This

- Advertisement -