जैजैपुर: मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Must Read

जैजैपुर: थाना जैजैपुर क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी मनोज कुमार टंडन ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी ममता कुमारी टंडन का गमछे से गला घोंटकर हत्या की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें मौत की पुष्टि हत्यात्मक प्रकृति में हुई।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, और उसने हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

कोरबा,28 फरवरी (वेदांत समाचार)। मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार...

More Articles Like This

- Advertisement -