भारत का अगला बड़ा कदम: चंद्रयान-5 मिशन लॉन्च की तैयारी, चंद्रमा की सतह की गहराई से करेगा जांच

Must Read

बेंगलुरु : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के अध्यक्ष वी नारायणन ने रविवार को बताया कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दी है। वे बेंगलुरु में ISRO चीफ का पदभार संभालने के बाद एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने बताया- अभी तीन दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। इसमें जापान हमारा सहयोगी होगा। चंद्रयान-3 मिशन के लिए 25 किलोग्राम का रोवर (प्रज्ञान) ले जाया गया था, जबकि चंद्रयान-5 मिशन चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम वजनी रोवर ले जाएगा।

आगे के प्रोजेक्ट के बारे में नारायणन ने कहा- 2027 में लॉन्च होने वाले चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चंद्रमा की मिट्टी के नमूने लाना है। वहीं, गगनयान सहित कई मिशनों के अलावा अंतरिक्ष में भारत का अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करने की योजनाओं पर काम चल रहा है।

Latest News

पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धाराशिव में 23 वर्षीय युवती समलेश्वरी पटेल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जांजगीर-चांपा(आधार स्तम्भ) : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धाराशिव में 23 वर्षीय युवती समलेश्वरी पटेल ने अपने...

More Articles Like This

- Advertisement -