बर्फ फैक्ट्री में धमाका : ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक की मौत, 4 घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी

Must Read

रायगढ़। शहर के लालटंकी क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ, जब सुभाष बर्फ फैक्ट्री परिसर में एक ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि वहां मौजूद संजय सहगल नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बर्फ लेने आए चार अन्य लोग धमाके की चपेट में आने से घायल हो गए।

जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Latest News

CG CRIME : दोस्ती को किया शर्मसार, कुल्हाड़ी से गला काटकर युवक की हत्या, गांव में फैली दहशत

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने दोस्ती जैसे पवित्र रिश्ते को तार-तार...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -