ED ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर शहर में मारी रेड

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह से कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है। सूत्रों के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ED की टीम ने दबिश दी है। ED की इस कार्रवाई में 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद हैं। रायपुर में 8 से 10 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है। हालांकि, यह कार्रवाई किस घोटाले या मामले से संबंधित है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Latest News

महासमुंद में दो वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित…

महासमुंद(आधार स्तम्भ) :  महासमुंद जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था और निरीक्षण कार्य में लापरवाही के आरोपों के बीच प्रशासन...

More Articles Like This

- Advertisement -