DSP की गिरफ्तारी होगी जल्द

Must Read

दुर्ग (आधार स्तंभ) :  DSP ने डॉक्टर की पत्नी से रेप किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी DSP महिला का रिश्तेदार है, इसलिए घर में आना-जाना लगा हुआ था। आरोपी ने पहले महिला को पीटा, फिर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद मोहन नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, डीएसपी तोमेश वर्मा सुकमा‎ जिले के जगरगुंडा में ‎एसडीओपी के पद पर पदस्थ है। पीड़ित महिला के मुताबिक जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में घर आया था। अपने परिवार के साथ उनके घर में रुका भी था।

इसी दौरान महिला को देखकर तोमेश की नीयत बिगड़ी। पीड़िता का आरोप है कि, 4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 को शाम 7.30 बजे तोमेश उसके घर पहुंचा। उस दिन महिला घर पर अकेली थी। उसका डॉक्टर पति किसी काम से पाटन और बेटा ट्यूशन गया था। महिला ने तोमेश से कहा कि, घर में कोई नहीं है, इसके बाद भी वह जबरन घर में घुस गया। पीड़िता ने बताया कि घर में घुसते ही DSP ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। रेप की वारदात के बाद DSP तोमेश वहां से भाग गया।

महिला ने बताया कि, जब उसका पति पाटन से लौटा तो उसने पूरी आपबीती बताई। पति-पत्नी ने पहले तो यह सोचकर बात दबाई कि इससे बदनामी होगी, लेकिन उस वारदात के बाद महिला एकदम चुपचाप रहने लगी। महिला किसी से ढंग से बातचीत भी नहीं करती थी। यह सब देखकर पति ने उसे थाने में FIR दर्ज कराने को कहा। इसके बाद पति-पत्नी दोनों मोहन नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी जल्द होगी।

Latest News

19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :  जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नगर पंचायत राहौद में एक नवविवाहित...

More Articles Like This

- Advertisement -