DMK नेता की शर्मनाक हरकत, हिंदी विरोध के दौरान महिला के कंगन पर हाथ

Must Read
नई दिल्ली। तमिलनाडु से DMK नेता की एक हैरान करने वाली हरकत सामने आई है। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल DMK के कार्यकर्ता हिंदी भाषा के विरोध में शपथ ले रहे थे। शपथ के दौरान एक नेता को महिला के कंगन चुराते हुए देखा जा सकता है।
यह डीएमके पार्षद जाकिर हुसैन हैं। प्रतिज्ञा लेते समय जाकिर हुसैन बगल में खड़ी एक महिला नेता के हाथ से कंगन उतारते हुए दिखे।

DMK पर बीजेपी का तंज

इस वीडियो के सामने आने के बाद से तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है। ये वीडियो कुनूर का बताया जा रहा है। वीडियो शेयर करके बीजेपी नेताओं ने भी जाकिर हुसैन पर निशाना साधा है। BJP के तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी वीडियो शेयर करके जाकिर हुसैन पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा,

महिला का हाथ छू रहे नेता

हालांकि इस वीडियो को लेकर DMK की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जाकिर हुसैन महिला का हाथ बार-बार छू रहे हैं और वह महिला के हाथ का कंगन निकालने लगते हैं। तभी उनके बगल में खड़ी एक दूसरी महिला जाकिर के हाथों पर मारती है और हाथ हटाती है। लेकिन जाकिर हुसैन ऐसा बार-बार करते हैं।

Latest News

चलती कार में लगी आग,कूदकर चालक ने बचाई जान

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के ग्राम कापा नवापारा(चोटिया) के जंगल रास्ते से गुजरते वक्त चलती कार में एकाएक आग...

More Articles Like This

- Advertisement -