DFO का एक्शन, कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर वन रक्षक को किया निलंबित…

Must Read

बालोद(आधार स्तम्भ) : वन विभाग में लापरवाही और कथित मिलीभगत के एक गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई की है। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में लकड़ियों के अवैध परिवहन मामले में कार्रवाई नहीं करने पर वन रक्षक हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया है। डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, यह मामला दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के धोबनी गांव का है, जहां अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे।

ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक मेटाडोर को पकड़ा था, जिसमें अवैध रूप से लकड़ियां भरी हुई थीं। वन रक्षक हिमांशु यादव मौके पर पहुंचे लेकिन आरोप है कि उन्होंने वाहन को छोड़ दिया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया था। शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में वन रक्षक हिमांशु यादव की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय परिक्षेत्र लोहारा में निर्धारित किया गया है। इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Latest News

कोरबा में अम्बेडकर टंडन पर एक और FIR दर्ज, 27.90 लाख की धोखाधड़ी के आरोप के बाद धमकी

कोरबा(आधार स्तंभ) : 27.90 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी रहे दीपक टंडन उर्फ अम्बेडकर के...

More Articles Like This

- Advertisement -