छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की संभावना, अगले पांच दिन शुष्क मौसम रहेगा

Must Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की कमी होने की संभावना है।

रविवार को मनेन्द्रगढ़-भरतपुर जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंचा। वहीं, बलरामपुर एक बार फिर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना, जहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।

31 दिसंबर को शीतलहर की संभावना
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 31 दिसंबर से नए साल की शुरुआत में उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में हालांकि मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडक में इजाफा होगा। खासतौर पर वन क्षेत्र कोहरे से ढके रह सकते हैं।

Latest News

ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त को होने वाली आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने कर्मचारी अधिकारी जुट जाएँ – बिन्देश्वर रौतिया

कर्मचारी अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक पंचवटी विश्राम गृह सभाकक्ष मे हुई सम्पन्न कोरबा (आधार स्तंभ) : प्रदेश के शासकीय...

More Articles Like This

- Advertisement -