CG NEWS : ‘बाइकर्स ऑफ’ गैंग पर SSP के आदेश पर सर्जिकल स्ट्राइक, हाईवे स्टंटबाजों पर ₹37,000 का जुर्माना

Must Read

जशपुर। मयाली से लगे एनएच-43 हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे ‘बाइकर्स ऑफ जशपुर’ गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस और थाने की टीम ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए बाइकर्स गैंग के 17 सदस्यों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।

इन बाइकर्स पर कुल ₹37,000 का जुर्माना लगाया गया। पुलिस का कहना है कि ये युवक हाईवे पर तेज गति, खतरनाक स्टंट और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर न केवल अपनी बल्कि राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल रहे थे।

ट्रैफिक विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, वरना कठोर कार्रवाई से नहीं बचा जा सकेगा।

Latest News

युवक की झाड़ियों में मिली लाश हत्या की जताई जा रही आशंका, सिर पर गहरे चोट के निशान, पुलिस जांच में जूटी…

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिला में एक युवक की लाश झाड़ियों के बीच देखा गया। रात से युवक...

More Articles Like This

- Advertisement -