सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन की ली समीक्षा बैठक

Must Read

कोरबा/30 अप्रैल,2025/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दिए। श्री नाग ने निर्देश दिए कि सभी विकासखंडों में बनाए जा रहे फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य एवं कटघोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट व निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए l
समीक्षा बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी,सरपंच,अनुविभागीय अधिकारी आरईएस कटघोरा, उप अभियंता,जिला समन्वयक,विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन,सहित ग्राम पंचायत जामबहार,सालिहाभांठा,ढेलवा डीह ,केराझरिया, कोनकोना के सचिव उपस्थित रहे l

Latest News

चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत...

More Articles Like This

- Advertisement -