पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जीवाड़े के आरोप में पाकिस्तानी भाई-बहन पकड़े गए

Must Read

रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 2 पाकिस्तानी भाई-बहन पर कार्रवाई की गई है। इनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था, लेकिन फर्जी तरीके से मतदाता पत्र बनवाया गया था। जिसे देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

- Advertisement -

मामला जूटमिल थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आए लोगों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं।

पूछताछ में पता चला कि, अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख दोनों भाई-बहन हैं और पाकिस्तानी नागरिक हैं। दोनों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। इसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Latest News

कलेक्टर के आदेश की अवहेलना, सचिव की लापरवाही के कारण नहीं हुआ 25 जून को विशेष ग्राम सभा

करतला(आधार स्तंभ) : सचिव की लापरवाही के कारण नहीं हो सका विशेष ग्राम सभा। ग्राम पंचायत चिचोली का मामला।...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -