धर्मांतरण विवाद में बढ़ी सख्ती, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की

Must Read

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की शाम धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर बवाल किया। प्रार्थना सभा में बाइबिल बांटी गई। पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। बवाल के बाद पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 13 दिनों में धर्मांतरण के 3 केस सामने आए हैं। इसमें मस्तूरी, राजेन्द्र नगर और कोनी क्षेत्र में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का आरोप है। मस्तूरी से 4, राजेन्द्र नगर से 3 गिरफ्तारी हुई है, जबकि हिंदू संगठनों से झड़प के बाद कोनी TI को सस्पेंड कर दिया गया है। ​​

दरअसल, शुक्रवार शाम को मस्तूरी के लावर भोथीडीह गांव के एक घर में 20-25 लोग मौजूद थे। रवि कुमार केंवट के घर पर ईसाई समुदाय से जुड़े लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे। यहां लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। इस आयोजन में हिंदू धर्म के लोगों को बुलाया गया था।

इस दौरान हिंदू धर्म के लोगों को बाइबिल देकर मतांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। साथ ही धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस बात की जानकारी रक्षक दल के जिला प्रमुख पुर्णेंदू कुमार शर्मा और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को मिली।

Latest News

बारहवीं के बच्चों को फिर से दिलाना होगा परीक्षा, हिंदी विषय की हुई परीक्षा निरस्त, नई परीक्षा तिथि जारी

रायपुर (आधार स्तंभ) : कक्षा बारहवीं की हिंदी विषय की 14 मार्च को हुई परीक्षा निरस्त कर दी गई...

More Articles Like This

- Advertisement -